मुख्यपृष्ठनए समाचारडालमिया ग्रुप की चूक से लाल किले में हुई करोड़ों की चोरी?...

डालमिया ग्रुप की चूक से लाल किले में हुई करोड़ों की चोरी? … सोने-हीरे से जड़ा कलश हुआ चोरी

रमेश ठाकुर/ नई दिल्ली

लाल किले की सुरक्षा का जिम्मा डालमिया ग्रुप के जिम्मे करीब सात सालों से है। कंपनी का सरकार के साथ 2018 में करार हुआ था। सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा प्राचीर के प्रत्येक एंगल की देख-रेख कंपनी कर रही है। बावजूद इसके चोरी की बड़ी वारदात हो गई। सोने का एक बड़ा कलश दर्जनों सीसीटीवी कैमरों और सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में चोरी हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई।.चोरी हुआ कलश 760 ग्राम सोने का बना है जिस पर 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे।

मालूम हो, लाल किला परिसर में गुरुवार को आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान से करोड़ का कलश चोरी हुआ है। कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लेकर आते थे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनके स्वागत की अफरा-तफरी के बीच कलश मंच से गायब हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई है। सवाल उठता है कि इस घटना की जिम्मेदारी डालमिया ग्रुप लेगा या फिर सरकार जिसने उसे सुरक्षा का जिम्मा दिया। सरकार ने अगले 5 साल के लिए डालमिया को 25 करोड़ किराए पर लाल किला दिया है। करार के वक्त लाल किले को निजी हाथों में सौंपने को लेकर विरोध भी हुआ था।

अन्य समाचार