हिमांशु राज
बॉलीवुड के भरोसेमंद सितारे कार्तिक आर्यन ने आखिरकार वो मुकाम पा लिया, जहाँ मेहनत और जुनून सफलता में ढल जाते हैं। ‘चंदू चैम्पियन’ में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें 70वें ह्युंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (गुजरात टूरिज्म के सहयोग से) में बेस्ट एक्टर ट्रॉफी दिलाई। यह उनके करियर की पहली फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर जीत है – और इस सफलता को और भी खास बना दिया उस असली हीरो ने, जिनकी कहानी कार्तिक ने पर्दे पर जीवंत की थी।भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा कर कार्तिक को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि कार्तिक का समर्पण और अभिनय युवाओं के लिए प्रेरणा है और उन्होंने “चंदू चैम्पियन” में भारतीय जज़्बे की आत्मा को सिनेमा के माध्यम से अमर कर दिया है। साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक कबीर खान की भी सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की दिशा बदलने वाले प्रयासों में से एक है।इस पल को खास इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि यह उस सफर का प्रतीक है, जहाँ रील चैंपियन को असली चैंपियन ने सलाम किया। कार्तिक के लिए यह सम्मान न सिर्फ़ पुरस्कार, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है – अर्थपूर्ण सिनेमा की ओर उनके बढ़ते कदमों का सबूत।अब दर्शक कार्तिक को धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक कॉमेडी तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी, अनुराग बसु की नई लव स्टोरी और बहुप्रतीक्षित नागज़िला में देखने को तैयार हैं।
