मुख्यपृष्ठनए समाचारउद्यमियों एवं अधिकारियों ने मिलकर उल्लासपूर्वक मनाया एमएसएमई दिवस

उद्यमियों एवं अधिकारियों ने मिलकर उल्लासपूर्वक मनाया एमएसएमई दिवस

उमेश गुप्ता / वाराणसी

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर आज 27 जून को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन वाराणसी द्वारा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर वाराणसी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार ने उपस्थित उद्यमियों को एमएसएमई दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी भारत की अर्थव्यवस्था की धुरी हो, राष्ट्र की जीडीपी में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में लघु उद्यमियों की सुविधाओं हेतु शीघ्र ही प्लेटेड फैक्ट्री योजना अस्तित्व में आ जाएगी इसमें 2प्लेटेड फैक्ट्री प्रोजेक्ट इंडस्ट्रियल एस्टेट चांदपुर में प्रस्तावित है तथा एक बाबतपुर पुर के पास बनाया जाएगा, इसके अतिरिक्त उद्योगो हेतु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी प्रस्तावित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आर चौधरी ने बताया कि भारत विश्व की सबसे तीव्र गति से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था है हमारे प्रधानमंत्री जी के अर्थव्यवस्था के पांच ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की प्राप्ति के संकल्प में एमएसएमई सेक्टर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है करोड़ों लोगों को रोजगार देने वाला यह क्षेत्र केवल आर्थिक विकास का आधार ही नहीं अपितु आत्मनिर्भर भारत का सबसे मजबूत स्तंभ है। हम सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव से उद्यम करते हैं।
आईआईए के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राजेश भाटिया ने अपने उद्बोधन में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली तथा अन्य राज्यों के 50 से अधिक चैप्टर हो 2,500 से अधिक सदस्य उद्योगों के साथआई आई ए देश का एक सशक्त औद्योगिक संगठन है। उद्योग अनुकूल वातावरण तैयार करने हेतु एमएसएमई की आवाज को नीति निर्माण के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आईआईए के प्रतिनिधि भारत सरकार तथा राज्य सरकार की उद्योग से संबंधित लगभग सभी समितियां में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं
आईआईए के राष्ट्रीय सचिव श्री अनुपम देवा ने उद्यमियों के समक्ष उद्योग के सुगम संचालन में आ रही कठिनाइयों की ओर उपस्थित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया तथा उनसे समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अनुरोध किया।
कार्यक्रम का शानदार संचालन आईआईए मेंबरशिप ग्रोथ कमेटी के चेयरमैन नीरज पारीक तथा धन्यवाद प्रकाश, आईआईए वाराणसी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर श्याम सुंदर तिवारी ने उपस्थित उद्यमियों को आश्वस्त किया कि जीएसटी संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए हमारा विभाग सदैव तत्पर है। उप श्रमायुक्त डॉ. महेश पांडे श्रम कानून में लागू होने वाली चार संहिताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त आयुक्त मोहन शर्मा तथा उपायुक्त श्री अभिषेक प्रियदर्शी ने उद्योग से संबंधित राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में तथा एमएसएमई भारत सरकार के उपनिदेशक एल बी एस यादव ने औद्योगिक विकास हेतु भारत सरकार की योजनाओ के बारे में बताया।
समारोह में वाराणसी सहित पूर्वांचल के एक दर्जन उद्यमियों उद्योग हित में उनके किए गए अनवरत उल्लेखनीय प्रयास हेतु उधम रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि शोभित सिंगल, मुख्य अभियंता विद्युत ए के वर्मा मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण रोहित सिंह, अपर निदेशक हैंडलूम अरुण कुरील, उप महाप्रबंधक सिडबी श्री रितेश कुमार सिंह, भूगर्भ विभाग के सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट विश्वजीत सिंह, कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल से मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ दीनानाथ तथा उपनिदेशक नितिन मुकेश सहित संबंधित विभागों के तमाम अधिकारियों की सम्मानित उपस्थिति रही।
समारोह में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाज़ीपुर, मऊ आजमगढ़ आदि जनपदों से आईआईए के पदाधिकारियों तथा उद्यमियों की उपस्थिति रही प्रमुख रूप से प्रशांत अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, उमंग गुप्ता, मनीष कटारिया, अजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, आर. सी. जैन, अनुज डीडवानिया, सुभाष पिपलानी, राहुल मेहता, ओ. पी. बदलानी, बालकृष्ण थरड, मोहन दास अग्रवाल, बृजेश यादव, वशिष्ठ सिंह यादव, बुधिया जी सहित अन्य सभी उद्यमी उपस्थिति रहे।

अन्य समाचार