राजेश सरकार / प्रयागराज
नैनी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की 66वीं आम सभा का आयोजन चकदोंदी स्थित कालीबाड़ी परिसर में हुआ। बैठक में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय को आम सभा ने ध्वनि मत से पारित किया। नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। गौरव घोष को अध्यक्ष, अनिमेष चटर्जी को सचिव, गौतम चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष और अनिर्बान पाल को ऑडिटर चुना गया। बैठक में सम्मिलित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के साथ-साथ समिति के सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों को भी नई दिशा प्रदान की जाएगी।
