मुख्यपृष्ठसमाचारजान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी ब्लैकमेलर पिता व पुत्री...

जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी ब्लैकमेलर पिता व पुत्री गिरफ्तार

राजेश सरकार / प्रयागराज

पिता-पुत्र को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपए की मांग करने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी ब्लैकमेलर और उसकी बेटी समेत एक किशोर को यमुनानगर की कौंधियारा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त राजकुमार यादव पुत्र बाकेलाल व उसकी पुत्री मोहिनी यादव निवासी ग्राम पिपरहटा को मुखबिर की सूचना पर उनके गांव से ही गिरफ्तार किया गया। इनके साथ आरोपी एक किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। सबके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक शेषमणि यादव के पिता दशरथ यादव के अनुसार मोहिनी का उसके बेटे के साथ अंतरंग सम्बंध थे। कुछ दिनों तक मोहिनी, शेषमणि के घर में भी रही। इसे लेकर घर में विवाद हुआ था। शेषमणि दूध की एक डेयरी में काम करता था। मोहिनी उसपर शादी का दबाव बना रही थी। आरोप है कि मोहिनी का पिता राजकुमार यादव बेटी संग मिलकर शेषमणि को ब्लैकमेल करने लगे थे। इन दोनों ने शेषमणि और उसके पिता से 15 लाख रुपये की डिमांड की थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से शेषमणि काफी तनाव में था। बुधवार सुबह अपने मित्र दीपक संग शेषमणि टोंस नदी किनारे शौच को गया था। वहां से दीपक घर लौट आया था। लेकिन शेषमणि घर नहीं लौटा था। घाट के पास उसकी चप्पल और रुमाल मिली थी। काफी मशक्कत के बाद लोकल मल्लाहों और गोताखोरों की मदद से नदी से शेषमणि का शव ढूंढ निकाला गया था। इसके बाद घर में कोहराम मचा रहा। पिता दशरथ की तहरीर पर मोहिनी और उसके पिता राजकुमार तथा उसके परिवार के एक किशोर को गांव से गिरफ्तार किया गया।

अन्य समाचार

मन पाखी