मुख्यपृष्ठसमाचारभजनों और दीपों से झिलमिलाया अरैल तट...रोजाना आरती प्रारंभ

भजनों और दीपों से झिलमिलाया अरैल तट…रोजाना आरती प्रारंभ

 राजेश सरकार / प्रयागराज

देव दीपावली के पावन पर्व पर परमार्थ संगम घाट, अरेल तट 51000 दीपों से झिलमिला उठा और भजन संध्या से गुंजायमान रहा। बुधवार देर रात तक हुए भव्य कार्यक्रम में हजारों की भीड़ बनी रही। बच्चे-बड़े सभी ने कार्यक्रमों का आनंद उठाया। परमार्थ निकेतन, त्रिवेणी पुष्प एवं अरैल क्षेत्र की संस्थाओं तथा आश्रम परिवार की सहभागिता से स्वामी चिदानंद मुनि की प्रेरणा से परमार्थ संगम घाट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण सारस्वत के दिशा निर्देश पर दीपदान के साथ सुंदर आतिशबाजी भी हुई। इस अवसर पर अविरल गंगा आरती का शुभारंभ हुआ। इस अवसर दो सौ गंगा सेवकों एवं नाविकों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह तथा जीवन रक्षक जैकेट प्रदान कर सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत परेश दवे, अनुराधा टंडन तथा शालिनी सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों ने भक्तिमय संगीतिक तथा प्रयागराज का पारंपरिक ढेड़िया नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महंत, साधु, आचार्य, ऋषिमुनि के साथ प्रयागराज के प्रशासनिक उच्चाधिकारी, न्यायाधीश शामिल हुए। अवधेश महाराज, बसंत, सुनील, चंद्रदेव मिश्रा, लाल बाबा, दामोदर तिवारी, रामरतन दास, अमृतदास, प्रदीप महारा, रणविजय सिंह डब्बू पार्षद नरसिंह पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन संतोष पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं स्थानीय नागरिकों ने दीपदान किया।

अन्य समाचार

मन पाखी