अनिल पांडेय / मुंबई
सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सूत्रों के अनुसार, म रे नेरल और माथेरान के बीच मिनी ट्रेन की शुरुआत गुरुवार 6 नवंबर से हो गई। बता दें कि वर्षा ऋतु के दौरान नेरल और माथेरान के बीच घाट वाले रूट पर खतरे को देखते हुए यह ट्रेन जून से अक्टूबर तक नहीं चलाई जाती है, जबकि अमल लाज और माथेरान के बीच शटल ट्रेन सेवाओं का संचालन जारी रहता है। वर्षात का सीजन खत्म होते ही पर्यटकों की सुविधा के लिए यह ट्रेन सुविधा पुनः शुरू की जाती है, इसी क्रम में प्रति वर्ष की तरह वर्षा ऋतु के 4 माह की बन्दी के बाद माथेरान की रानी कही जाने वाली मिनी ट्रैन आज से पुनः दौड़ने लगी। नेरल-माथेरान के बीच ट्रेनों का समय दैनिक डाउन ट्रेन नंबर 52103 नेरल से सुबह 8.50 बजे और ट्रेन नंबर 52105 नेरल से सुबह 10.25 वजे छूटेगी दैनिक अप ट्रेनें। ट्रेन नंबर 52104 माथेरान से दोपहर 2.45 और ट्रेन नंबर 52106 माथेरान से शाम 4 बजे छूटेगी। अमन लॉज और माथेरान के बीच ट्रैन सेवाएं पूर्ववत कार्यरत रहेगी।
