मुख्यपृष्ठअपराधशाहदरा डीसीपी आर.पी. मीणा का नशे के सौदागरों पर प्रहार

शाहदरा डीसीपी आर.पी. मीणा का नशे के सौदागरों पर प्रहार

-लगातार अभियान, ताबड़तोड़ कार्रवाई और सख्त निगरानी से नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

योगेश कुमार सोनी / पूर्वी दिल्ली

शाहदरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान छेड़ रखा है। डीसीपी आर.पी. मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम नशे के सौदागरों की पहचान कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी, खुफिया सूचना के आधार पर धरपकड़ और नशीले पदार्थों की बरामदगी के जरिए पुलिस अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए हुए है। डीसीपी आर.पी. मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन को खत्म करना और समाज को इस अभिशाप से मुक्त कराना है। शाहदरा पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जनता और पुलिस की साझेदारी से ही नशा मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डीसीपी ने स्पष्ट कहा है कि बच्चों की ज़िंदगी ख़राब करने वालों को बिल्कुल नहीं छोड़ूंगा, क्योंकि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस-शाहदरा पुलिस का संकल्प, सुरक्षित समाज की ओर एक मजबूत कदम।

अन्य समाचार