मुख्यपृष्ठसमाचारतेजस ठाकरे के जन्मदिन पर शिवसैनिकों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया...

तेजस ठाकरे के जन्मदिन पर शिवसैनिकों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

-तेजस ठाकरे के जन्मदिन पर शिवसैनिकों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया जलाभिषेकजय भवानी-जय शिवजी, हर-हर महादेव और बाला साहेब ठाकरे अमर रहें के नारों से गूंज उठी काशी

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

वाराणसी में शिवसेना (यूबीटी) के शिवसैनिकों ने राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र एवं युवा नेता तेजस ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। प्रदेश महामंत्री मनोज विद्रोही ने बताया कि श्रावण मास के अवसर पर शिवसैनिकों ने मैदागिन हाल से काशी विश्वनाथ मंदिर तक हजारों की संख्या में जुलूस निकाला। वहां भगवान काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक कर तेजस ठाकरे के दीर्घायु होने की कामना की। सभी ने सामूहिक रूप से उनके स्वस्थ जीवन एवं सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवसेना (यूबीटी) के राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह थे। इस मौके पर शिवसैनिकों ने गगनभेदी नारों से काशी के वातावरण को शिव और शिवसेनामय कर दिया। कार्यक्रम में महिला शिवसैनिकों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई और पूरे जोश-खरोश के साथ जय भवानी के जयघोष लगाए। जय भवानी-जय शिवजी, हर-हर महादेव और बाला साहेब ठाकरे अमर रहें के नारों से काशी गूंज उठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में शिवसेना (यूबीटी) के शिवसैनिकों की मौजूदगी से नगर में नई ऊर्जा का संचार होने की बात कही गई। वाराणसी के नागरिकों ने कहा कि वे उद्धव ठाकरे का काशी में अभिनंदन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह उद्धव ठाकरे सपरिवार अयोध्या आए और “पहले मंदिर, फिर सरकार” का नारा दिया, उसके बाद राम मंदिर का समाधान हुआ। अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाने से लेकर भव्य राम मंदिर निर्माण तक शिवसेना के योगदान का भी उल्लेख किया गया। साथ ही कहा गया कि जिस प्रकार अयोध्या में समाधान हुआ, उसी तरह काशी में भी वह सपरिवार आएं। उनका कहना था कि काशी उनके स्वागत के लिए तैयार है और उन्हें विश्वास है कि उनके आने से काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ा मामला भी सुलझ जाएगा तथा भगवान विश्वनाथ का निष्कंटक भव्य मंदिर बनेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही, प्रदेश सचिव संजय प्रधान, काशी मंडल प्रभारी विक्रम यादव, वाराणसी महानगर प्रमुख गुलाब सोनकर, जिला संघटक हरि नारायण कसेरा, युवा सेना महानगर प्रमुख संजय कुमार, चंदौली जिला प्रमुख राजा राम तिवारी, फतेहपुर जिला प्रमुख शुभम मिश्रा, बाराबंकी जिला उपप्रमुख दीपू वाल्मीकि उर्फ पंडित जी, बाराबंकी युवा सेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू, राहुल गुप्ता, अयोध्या जिला प्रमुख रजत पांडेय, पिंडरा विधानसभा प्रत्याशी कोमल सिंह, अजय साहनी, अजय पासवान, बबलू साहू, प्रेम कुमार, भवानी सेना जिला प्रमुख मधु सिंह, श्वेता सिंह सहित हजारों शिवसैनिक मौजूद रहे।

अन्य समाचार