कमलेश कुमार सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सुशील पांडेय गुट) ने सुल्तानपुर जिले में अपने संगठन का विस्तार करते हुए शुक्रवार को करौंदीकलां ब्लॉक इकाई का गठन किया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह प्रतापगढ़ी के संयोजन में आयोजित बैठक में कमलेश कुमार सिंह को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह प्रतापगढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शैलेन्द्र कुमार को ब्लॉक मंत्री तथा चंद्रमणि यादव को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा श्याम प्रकाश मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव प्रताप यादव को संयुक्त मंत्री, सुरेश राणा को प्रचार मंत्री और जुगनू शेख को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
जिला मंत्री राहुल तिवारी ‘राष्ट्रवादी’ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक का संचालन जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशिक पांडेय ने किया।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक विजय प्रताप सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, सनत सिंह, सुशांत मिश्रा, अनिल मौर्य, सूर्य प्रकाश मिश्र, संदीप सिंह, प्रदीप नारायण झा, विवेक नारायण झा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
