मुख्यपृष्ठसमाचारलालकिले पर जश्न-ए-आज़ादी की परेड में हिस्सा लेंगे सुल्तानपुर के श्रेष्ठ सागर

लालकिले पर जश्न-ए-आज़ादी की परेड में हिस्सा लेंगे सुल्तानपुर के श्रेष्ठ सागर

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

अवध की माटी के होनहार तथा सुल्तानपुर शहर के निराला नगर निवासी श्रेष्ठ सागर कसौधन (स्वर्गीय ज्ञान सागर कसौधन के पुत्र) ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। श्रेष्ठ सागर का चयन दिल्ली के लालकिले पर आयोजित होने वाले अत्यंत प्रतिष्ठित स्वतंत्रता दिवस कैंप-2026 के लिए हुआ है।
यह विशेष राष्ट्रीय शिविर 1 अगस्त से 15 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय समारोह की मुख्य व्यवस्थाओं, सुरक्षा दायित्वों और परेड गतिविधियों में श्रेष्ठ सागर एक कैडेट के रूप में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
कड़े सुरक्षा मानकों के तहत हाल ही में सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा उनका सत्यापन भी किया गया है। वे एनसीसी दिल्ली की पांचवीं बटालियन के सीनियर डिवीजन कैडेट के रूप में देश सेवा कर रहे हैं।

अन्य समाचार