मुख्यपृष्ठसमाचारगयाजी के भुसनडा़ पशु मेला में वर्षो से अधिग्रहित जमीन पर स्टेडियम...

गयाजी के भुसनडा़ पशु मेला में वर्षो से अधिग्रहित जमीन पर स्टेडियम का निर्माण शुरू हो- कांग्रेस 

अति प्राचीन,अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गयाजी शहर में वर्षों से प्रस्तावित एवं भूसनडा पशु मेला मैदान में स्टेडियम सह एथिलेटिकस् कॉम्प्लेक्स हेतु अधिग्रहित 13 एकड़ जमीन में अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से छात्र, युवा एवं आमजनों में भारी निराशा है। इस संबंध में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, इंटक के जिला महासचिव टिंकू गिरी, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, रंजीत सिंह, चंदन कुमार कुशवाहा, अमर सिंह सिरमौर, आदि ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना के बाद सूबे के सबसे महत्त्वपूर्ण गया जिला मुख्यालय में अभी कोई भी बेहतर स्टेडियम नहीं है, तथा पहले से निर्मित हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम गांधी मैदान पूरी तरह जर्जर हो गया है तथा इसके जर्जर होने के कारण ही 2015 में मानपूर के भूसनडा पशु मेला में 13 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के समय में इसमें काम लगाने हेतु 05 लाख अग्रिम भी दिया गया था, परंतु आज तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इस सम्बंध में स्थानीय सांसद, विधायक भी कोई कारगर प्रयास नहीं कर रहे हैं । इस संबंध में नेताओं ने कहा कि गयाजी के मानपूर में स्टेडियम बनने से यहां के छात्र, युवा एवं आमजनों को काफी सहूलियत होगी।

अन्य समाचार