मुख्यपृष्ठनए समाचारआसाम के बाढ़ पीड़ितों का पुनर्वसन करेगा एकता मंच

आसाम के बाढ़ पीड़ितों का पुनर्वसन करेगा एकता मंच

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

आसाम में आई भयावह बाढ़ से पीड़ितों की मदद के लिए शनिवार को अंधेरी-पश्चिम स्थित यारी रोड, वर्सोवा में एकता मंच द्वारा मदद रैली निकाली गई। इस रैली में स्कूल, कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों तथा समाज से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। शनिवार यारी रोड, वर्सोवा के चिल्ड्रेन वेल्फेयर सेंटर से सुबह 10 बजे शुरू हुई यह मदद रैली दोपहर 12 बजे वर्सोवा होते हुए वापस सी डब्लू सी पर समाप्त हो गई। इस रैली में फिल्मी दुनिया के लोग समाज सेवक तथा तथा स्कूल-कालेज के छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे। आसाम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीडब्लूसी में एक कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। यहां पर लोग अनाज, कपड़ा, दवाइयां तथा अपनी आर्थिक मदद कर सकते हैं। एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कौल ने बताया कि मुंबई में 15 अगस्त तक कलेक्शन किया जाएगा। उसके बाद सी डब्लू सी की टीम आसाम के लिए सहायता सामग्री लेकर रवाना होगी। वहां एकता मंच की ओर से आसाम में एक हजार पीड़ित परिवार को मदद सामाग्री वितरित की जाएगी।

अन्य समाचार