मुख्यपृष्ठग्लैमरबिग बॉस 20 होगा सुपरहिट, रामायण बनेगी मेगा ब्लॉकबस्टर– डॉ. खोजा की...

बिग बॉस 20 होगा सुपरहिट, रामायण बनेगी मेगा ब्लॉकबस्टर– डॉ. खोजा की बड़ी भविष्यवाणियां

द्रुप्ति झा / मुंबई

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, हस्तरेखा एवं फेस रीडर डॉ. खोजा, जिन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है और जिनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है, ने मनोरंजन जगत और वैश्विक परिस्थितियों को लेकर कई बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। उनका मानना है कि प्रकृति, दिशाओं और सकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांतों को समझकर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता और संतुलन प्राप्त कर सकता है।6 सितंबर 2026 से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने जा रहे ‘बिग बॉस 20’ को लेकर डॉ. खोजा ने दावा किया कि यह शो जबरदस्त सफलता हासिल करेगा।
बिग बॉस 20 की टीआरपी शानदार रहेगी। इसकी ‘वरदान’ थीम दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाएगी और यह शो कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
रामायण पर डॉ. खोजा की भविष्यवाणी
रणबीर कपूर अभिनीत और नितेश तिवारी निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी डॉ. खोजा बेहद आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि भारतीय फिल्म जगत में ‘रा’ से शुरू होने वाले कई नामों ने असाधारण सफलता प्राप्त की है। राज कपूर, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेश खन्ना से लेकर रणबीर कपूर तक यह सिलसिला जारी है।“रामायण भी ‘रा’ से शुरू होती है। दर्शकों का उत्साह और फिल्म के प्रति सकारात्मक ऊर्जा संकेत देती है कि यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होगी।”
दुनिया में शांति की उम्मीद
वैश्विक संघर्षों पर टिप्पणी करते हुए डॉ. खोजा ने कहा कि उन्हें सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं।मेरा मानना है कि दिसंबर तक वैश्विक तनाव काफी कम होगा और दुनिया शांति एवं सहयोग की दिशा में आगे बढ़ेगी।”
वास्तु क्या है?
डॉ. खोजा के अनुसार वास्तु अंधविश्वास नहीं बल्कि जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन का विज्ञान है।“वास का अर्थ है रहने का स्थान और ‘तु’ का अर्थ है आप। यानी जिस स्थान पर आप रहते हैं, वहां की दिशा, ऊर्जा और वातावरण आपके जीवन को प्रभावित करते हैं।”

अन्य समाचार