मुख्यपृष्ठसमाचारझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्र को चेताया, झारखंड ऐसा बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्र को चेताया, झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा,जिसे पूरा देश देखेगा

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख एवं झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गुरुवार को रांची में कहा कि झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा। इस बीच हेमंत सोरेन ने कहा कि खनिज झारखंड का, जमीन झारखंड की—तो हमारे हक-अधिकार का फैसला केन्द्र सरकार यानी दिल्ली क्यों करेगा? दरअसल आज लोकसभा एवं राज्यसभा में मानसून सत्र के समापन के मौके पर दोनों सदनों में जल्दबाजी में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पास करा केंद्र सरकार ने झारखंड के हाथ-पैरों को काटने का काम किया है।इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह काला बिल झारखंड और झारखंडियों के साथ अन्याय है। उनके विकास और भविष्य पर बहुत बड़ा कुठाराघात है। झारखंड यह सौतेला व्यवहार नहीं सहेगा।इस बीच हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में करोड़ों लोगों के सामाजिक सुरक्षा जैसे मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि योजनाएं बंद होने के कगार पर आ जाएगी।आज गुरुवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश के प्रत्येक जिला, प्रत्येक प्रखंड, प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक शहर में इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। अगर केंद्र सरकार नहीं चेती और झारखंड एवं झारखंडियों को उसका हक-अधिकार वापस नहीं किया गया तो झारखंड निर्णायक व ऐतिहासिक निर्णयों को लेने से पीछे भी नहीं हटेगा। लोकसभा एवं राज्यसभा में पास किया गया यह बिल का झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करता है। अगर केंद्र सरकार ने यह काला बिल वापस नहीं लिया तो झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा।

अन्य समाचार