मुख्यपृष्ठसमाचारप्रयागराज में थमा नहीं नदियों का उफान: गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार...

प्रयागराज में थमा नहीं नदियों का उफान: गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चौकसी

राजेश सरकार / प्रयागराज

तीर्थराज प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार (14 अगस्त) को शाम 4 बजे तक मिले सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले के सभी बाढ़ सुरक्षा बांध पूरी तरह सुरक्षित हैं।
14 अगस्त को शाम 4 बजे तक नैनी, फाफामऊ और छतनाग तीनों प्रमुख केंद्रों पर जलस्तर में तीन-तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नदियों के वर्तमान जलस्तर और स्थिति का विस्तृत विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
बिना बारिश के बढ़ रहा जलस्तर
राहत की बात यह है कि स्थानीय स्तर पर बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है। इसके बावजूद पहाड़ी और ऊपरी इलाकों से आ रहे पानी के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
खतरे के निशान से काफी नीचे
वर्तमान में नदियां खतरे के निशान (84.734 मीटर) से करीब 6 से 8 मीटर नीचे बह रही हैं। ऐसे में फिलहाल किसी बड़े खतरे की स्थिति नहीं है।
सुरक्षित हैं बांध
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज के सभी बाढ़ सुरक्षा बांध पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग लगातार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अन्य समाचार