सामना संवाददाता / मुंबई
महानगर की नाट्य संस्था ‘आकृति’ द्वारा दो लघु नाटकों का मंचन आगामी 16 अगस्त 2026 को मीरा रोड (ईस्ट) स्थित विरुंगला केंद्र में किया जाएगा।
पहले नाटक ‘धूप का एक टुकड़ा’ के लेखक निर्मल वर्मा हैं। इस एकल नाटक में अभिनेत्री के रूप में प्रख्यात लेखिका व कवयित्री रीता दास राम हैं। दूसरा नाटक ‘मेरे दोस्त का बेटा’ प्रसिद्ध कहानीकार व उपन्यासकार कृश्न चंदर की इसी शीर्षक की कहानी पर आधारित है। इसका नाट्य रूपांतरण राजीव रोहित ने किया है। यह भी एक एकल नाटक है, जिसमें मुख्य भूमिका संतोष जाधव निभा रहे हैं।
दोनों नाटकों का निर्देशन राजीव रोहित ने किया है, जबकि संगीत संयोजन साहिल रवि ने किया है।
‘धूप का एक टुकड़ा’ एकाकी जीवन जी रही स्त्री की मनोव्यथा का चित्रण है, जबकि ‘मेरे दोस्त का बेटा’ एक लेखक के जीवन की रचनात्मक कशमकश को प्रस्तुत करता है।
