मुख्यपृष्ठसमाचारस्वतंत्रता दिवस के पूर्व वाराणसी में सघन चेकिंग अभियान, सड़क पर उतरे...

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व वाराणसी में सघन चेकिंग अभियान, सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल

उमेश गुप्ता/ वाराणसी

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल स्वयं अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे और शहर के प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के दौरान डॉग स्क्वाड और निरोधक दस्ते की टीम भी पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद रही। वाराणसी कैंट रेलवे जंक्शन, रोडवेज सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर यात्रियों, संदिग्ध वस्तुओं और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की गई।
चेकिंग अभियान में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, रोडवेज चौकी प्रभारी, डीसीपी काशी जोन, एसीपी चेतगंज समेत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। प्रमुख रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

अन्य समाचार