रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
रोटरी क्लब आफ वसई की ओर से वाडा के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफार्म का वितरण किया गया। रोटरी क्लब वसई के रोटेरियन सदस्य कमलाकर अनंत पाटील ने बताया कि 15 अगस्त को पालघर जिला वाडा तालुका के नेहरोली गांव स्थित शारदाविद्यालय में रोटरी क्लब की टीम की ओर से वहां शिक्षा प्राप्त कर रहे 350 विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफार्म वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब वसई के पूर्व अध्यक्ष बैजू जार्ज, रोटेरियन डायगो डिसोजा, सेल्वा आनंद, पार्थ जैन सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य गणेश तरे ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच, उप सरपंच तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
