मुख्यपृष्ठनए समाचारराहत सामग्री लेकर डिब्रूगढ़ रवाना हुआ एकता मंच

राहत सामग्री लेकर डिब्रूगढ़ रवाना हुआ एकता मंच

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

असम में आई बाढ़ पिड़ितो की मदद के लिए मुंबई की सामाजिक संस्था एकता मंच वहां के रहने वाले लोगों के लिए अपना मदद का हाथ बढ़ाया है। बाढ़ पिड़ितो की मदद सामाग्री ले कर मंच के सात सदस्यीय टीम लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस से आसाम के लिए 18अगस्त दोपहर डेढ़ बजे रवाना हो गई। एकता मंच के सदस्य अपने साथ कुल 22 लाख कीमत का तकरीबन 8 टन सामग्री लेकर रवाना हुए हैं। 20 अगस्त को एकता मंच की यह टीम डिब्रूगढ़ आसाम पहुंचेगी। वहां पहुंच कर यह टीम उन जिलों का पता लगाएगी कि कौन सा जिला बाढ़ से ज्यादा प्रभावित है। स्टेशन से ट्रकों में मदद सामग्री लेकर एकता मंच उन जिलों में पहुंचेगा, जो ज्यादा प्रभावित हुए हैं। वहां के 1,515 पिड़ित परिवारों को एकता मंच की सौगात भेंट की जाएगी। प्रत्येक पीड़ित परिवार को गृहस्थी की एक किट भेट की जाएगी जिसमें खाद्य सामग्री के अलावा स्टील के वर्तन जैसे ( टोप, भगौना, लोटा, थाली, ग्लास, कटोरी सहित कुल 14 वर्तन) कंबल, चादर, पानी की बोतल, बच्चों के लिए बिस्किट, महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड जैसे अनेकों वस्तुएं शामिल की गई है। ज्ञात हो कि आसाम बाढ़ पिडितों की मदद के लिए एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष अजय कौल के मार्गदर्शन में यारी रोड वर्सोवा में मदद रैली निकाली गई थी। बाढ़ पिड़ितों की मदद के लिए सीडब्लूसी स्कूल के अध्यापकों ने अपना एक दिन का वेतन दान किया है। लोगों द्वारा किए गए दान सामग्री को इकट्ठा कर उसके 1,515 पैकेट बनाए गए हैं। 17 अगस्त की शाम लोगों द्वारा इकट्ठा की गई राहत सामग्री की जानकारी के लिए लोगों सीडब्लूसी स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उपस्थित जन समुदाय को राहत सामग्री की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में छावा फिल्म में कवि कलश की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विनीत कुमार, अभिनेता सुनील पाल, ए सी पी ज्ञानेश्वर अवरी, वरीष्ठ पुलिस निरीक्षक दीक्षिका वारे तथा एकता मंच के अध्यक्ष अजय कौल सर ने राहत सामग्री से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां रात को यह सामग्री दो रेल रैक में भर कर 18 अगस्त दोपहर डेढ़ बजे एलटीटी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गई।

अन्य समाचार