अनिल मिश्र / पटना
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, मुन्ना मांझी आदि ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, छात्रों की गूंज राहुल गांधी को कोटा, देहरादून, प्रयागराज में छात्रों की सभाओं को नहीं होने देने के लिए स्थानीय सरकार एवं प्रशासन सभी तिकड़म किया, परंतु छात्रों का अपार भीड़ स्वतः इन सभाओं में पहुच कर सरकार की चूल हिला दिया। अब जब 22 अगस्त को छात्रों की गूंज पुणे में होने है, जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे, तब इस सभा को डिस्टर्ब कराने हेतु स्थानीय पुणे सरकार अभी से ही 05 लोगों से ज्यादा इकट्ठा होने पर बैन लगा दिया है, लेकिन सरकार जितनी अड़चने पैदा करेगी सभा उतनी विशाल होगा। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि आखिर भाजपा वाले छात्र- युवाओं से इतने डरते क्यों है, राहुल गांधी से इतना खौफ क्यों खाते हैं। इस बीच में इन सभी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली और झारखंड के छात्रों के आंदोलन को सड़क से संसद तक समर्थन कर मांगे पूरी कराने का काम किया।
