मुख्यपृष्ठनए समाचारअफसरशाही सुधरे या कुर्सी छोड़ें!..टरकाया तो खैर नहीं-डीएम

अफसरशाही सुधरे या कुर्सी छोड़ें!..टरकाया तो खैर नहीं-डीएम

राजेश सरकार / प्रयागराज

जनता की समस्याओं को लेकर लापरवाह बने बैठे अधिकारियों को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को संगम सभागार में कड़ा संदेश दिया। जनता दर्शन के निर्धारित शेड्यूल (10 से 12 बजे) के दौरान फरियादियों की उमड़ी भीड़ की एक-एक कर गंभीर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी के तेवर पूरी तरह तल्ख नजर आए। उन्होंने दो टूक लहजे में चेतावनी दी कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, टालमटोल या शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कड़े लहजे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो। जनता को अपनी जायज समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर काटने पड़े, तो इसे संबंधित अधिकारी की नाकामी माना जाएगा। उन्होंने हिदायत दी कि अधिकारी अपनी पुरानी कार्यशैली को बदलें और पूरी संवेदनशीलता तथा जवाबदेही के साथ जनता के काम करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

अन्य समाचार