मुख्यपृष्ठनए समाचारहेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं के हित में लिया ऐतिहासिक फैसला-विजय शंकर...

हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं के हित में लिया ऐतिहासिक फैसला-विजय शंकर नायक, प्रदेश प्रवक्ता, झारखंड कांग्रेस

 अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिए गए फैसलों का स्वागत करते हुए कहा कि जेएससीए-सीजीएल सहित परीक्षा विवादों पर सरकार का निर्णय छात्रों की मेहनत, संघर्ष और न्याय की जीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के युवाओं के रोजगार और न्याय की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। झारखंड में भी छात्रों की मांगों को उन्होंने गंभीरता से लिया। कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू ने संगठन को सक्रिय कर छात्र हित के मुद्दे को मजबूती से आगे बढ़ाया और प्रदेश कांग्रेस लगातार छात्रों के साथ खड़ी रही। परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए निर्णायक कदम उठाया।यह उपरोक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कही है।इस बीच विजय शंकर नायक ने कहा कि राहुल गांधी ने आवाज उठाई, के. राजू ने संगठन को जमीन पर उतारा, कांग्रेस ने छात्रों का साथ दिया और हेमंत सोरेन सरकार ने फैसला लेकर न्याय का रास्ता खोला।” उन्होंने कहा कि जेएससीए-सीजीएल रद्द करने, संबंधित परीक्षा प्रक्रियाओं पर कार्रवाई और वर्ष 2014 से हुई परीक्षाओं की गड़बड़ियों की जांच का निर्णय युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की जवाबदेही को साबित करता है।इस दौरान नायक ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को छात्रों के कंधे पर राजनीति की बंदूक चलाना बंद करना चाहिए। जिनके पास अपने शासनकाल की भर्ती व्यवस्था और युवाओं के सवालों का कोई संतोषजनक हिसाब नहीं है, वे आज छात्रों के आंदोलन पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा छात्रों के दर्द पर राजनीति कर रही है, कांग्रेस समाधान की राजनीति कर रही है। भाजपा आंदोलन भड़काकर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है, जबकि कांग्रेस छात्रों को न्याय और युवाओं को रोजगार दिलाने की लड़ाई लड़ रही है।” अब भाजपा की राजनीतिक नौटंकी नहीं चलेगी। झारखंड का युवा सब देख रहा है-कौन उसके साथ खड़ा है और कौन उसके कंधे पर बंदूक रखकर अपनी सियासत चमका रहा है।विजय शंकर नायक ने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट नीति है-भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता, युवाओं को न्याय और दोषियों पर कठोर कार्रवाई। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।विजय शंकर नायक ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है जो मेहनतकश युवाओं के सपनों को भ्रष्टाचार, पेपर लीक और परीक्षा की अनियमितताओं से कुचलती है। उन्होंने कहा, “झारखंड के युवाओं को नौकरी भी चाहिए, न्याय भी चाहिए और ऐसी भर्ती व्यवस्था भी चाहिए जिसमें मेहनत करने वाले विद्यार्थी का हक कोई माफिया, दलाल या राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्ति न छीन सके। कांग्रेस इस लड़ाई में छात्रों के साथ थी, आज भी है और आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी। झारखंड के युवाओं का भविष्य किसी दल की राजनीतिक संपत्ति नहीं है-यह पूरे राज्य की अमानत है। कांग्रेस युवाओं के न्याय, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए हर स्तर पर उनके साथ खड़ी रहेगा।

अन्य समाचार