मुख्यपृष्ठनए समाचारतेजस्वी ने सिवान एसपी के तबादले पर उठाए सवाल... राजद का बुधवार को...

तेजस्वी ने सिवान एसपी के तबादले पर उठाए सवाल… राजद का बुधवार को लोकभवन मार्च

अनिल मिश्र / पटना

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव कल बुधवार को लोकभवन मार्च करेंगे। तेजस्वी यादव लगातार सिवान एके-47 फायरिंग मामले में एसपी पूरन कुमार झा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं बिहार प्रदेश में सम्राट चौधरी सरकार ने हालांकि आज उनको तबादला कर दिया गया है लेकिन तेजस्वी निलंबन की मांग पर अड़े हुए हैं। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज मंगलवार पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस तरह से सिवान में एके-47 से छात्रों पर फायरिंग की गई है, वह शर्मनाक है। उन्होंने इस बीच कहा कि इस मुद्दे को लेकर कल हमलोग राजभवन (लोकभवन) मार्च कर रहे हैं।इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मार्च खुला है।कोई भी युवा, कोई भी छात्र इस मार्च में शामिल हो सकते हैं।
इस बीच नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर किसने छात्रों पर एक-47 चलाने की अनुमति दी थी? उन्होंने कहा कि सिर्फ तबादला कर देने से कुछ नहीं होगा. बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? सिर्फ एक सिपाही का निलंबन करके सरकार क्या दिखाना चाह रही है, हम इसे मानने वाले नहीं हैं।इस बीच आज मंगलवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि कल बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल की पार्टी कार्यालय से मार्च निकलेगा।इस बीच इनकम टैक्स चौराहा होते हुए राज भवन जाना है। वहां हम लोग राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे।सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर छात्रों पर आंदोलन के दौरान एक-47 से गोलियां क्यों चलाई गई? जो गोली चलाई गई, आखिर किसके आदेश पर गोली चली?इस बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एसपी का तबादला कर दिया गया है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है? वहां के जिलाधिकारी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई । यह भी हम जानते हैं कि छात्रों के आंदोलन को लगातार बिहार में कुचलने का काम किया जा रहा है। वहीं लगातार पेपर लीक हो रहे हैं।ऐसे में हमलोग कल राजभवन मार्च करने जा रहे हैं।आप सभी सभी लोगों से अपील है कि साथ आएं।इस बीच नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेपर लीक का मामला हो या और कोई अन्य बहाली का मामला, जब छात्र सड़क पर उतरते हैं तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है और आंदोलन को दबा देती है। कल हमारा राज भवन मार्च है और हमें खबर मिल रही है कि अभी से ही पटना पुलिस कई छात्रों को गिरफ्तार कर रही है, जोकि कहीं से भी उचित नहीं है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास गृह मंत्रालय भी है. ऐसे में बिना उनके आदेश से कोई गोली नहीं चला सकता है। उन्होंने कहा कि एके-47 किस तरह से छात्र आंदोलन में लेकर सिपाही पहुंचा था और किस तरह से गोलियां चलाई गई, कितनी गोलियां बरामद हुई? इन सब चीजों की भी जांच होनी चाहिए. हम लोगों ने न्यायिक जांच की मांग की थी लेकिन मांग नहीं मानी गई है। वहीं राज्य सरकार ने एक बार फिर से बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। कल सोमवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। वही आज मंगलवार को भी 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिसमें चार एसपी का तबादला किया गया है। इस बीच भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों का आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में 18 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, पदस्थापन से संबंधित आदेश दिए गए हैं. इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।कुछ अधिकारियों को मुख्यालय और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस बीच सबसे महत्वपूर्ण बदलाव सिवान और नालंदा जिले में हुआ है। सिवान के पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा को नई तैनाती की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। पुरन कुमार झा 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और इससे पहले सिवान के एसपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हाल के दिनों में सिवान में प्रदर्शन के दौरान एक कांस्टेबल द्वारा एके 47 से फायरिंग किए जाने की घटना भी सामने आई थी। इस घटना के बाद जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

अन्य समाचार