मुख्यपृष्ठग्लैमरस्टंट क्वीन फरहाना ने लगाया फुलस्टॉप! ‘अब ब्रेक लेना चाहती हूं’

स्टंट क्वीन फरहाना ने लगाया फुलस्टॉप! ‘अब ब्रेक लेना चाहती हूं’

बिग बॉस के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी १५’ में अपने स्टंट से छाई फरहाना भट्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा थी कि एक्ट्रेस जल्द ही ‘रोडीज २१’ में गैंग लीडर बनकर नजर आएंगी, लेकिन फरहाना ने खुद इन खबरों पर पानी फेर दिया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस सीजन रोडीज का हिस्सा नहीं बनेंगी। फरहाना ने कहा कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में खुद को झोंकने के बाद अब वह शारीरिक मेहनत और रोमांच से कुछ समय का ब्रेक लेना चाहती हैं। यानी फिलहाल एक्ट्रेस का मूड है, स्टंट नहीं, सिर्फ आराम! हालांकि उन्होंने साफ किया कि रोमांच से हमेशा के लिए दूरी नहीं बना रही हैं। उधर, फरहाना के पैâसले पर पैंâस भी उनके साथ खड़े नजर आए। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोडीज २१ में उनकी जगह कौन गैंग लीडर बनता है।

अन्य समाचार