मुख्यपृष्ठखबरेंट्रंप की पूर्व मंत्री का ‘स्ट्रिप क्लब कांड’!

ट्रंप की पूर्व मंत्री का ‘स्ट्रिप क्लब कांड’!

  • -स्टाफर को जबरन भीतर ले गर्इं, डांसर पर पैसे बरसाने को कहा
    – अमेरिकी जांच रिपोर्ट में शराब, सरकारी पैसे के दुरुपयोग और ‘टॉक्सिक ऑफिस’ के सनसनीखेज आरोप
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व श्रम मंत्री लोरी चावेज-डीरेमर को लेकर सामने आई एक सरकारी जांच रिपोर्ट ने वॉशिंगटन की राजनीति में सनसनी पैâला दी है। अमेरिकी श्रम विभाग के ऑफिस ऑफ इंस्पेक्टर जनरल की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि डीरेमर ने न केवल कार्यालय समय में शराब पी और सरकारी कर्मचारियों से निजी काम करवाए, बल्कि एक सुरक्षा एजेंट को कथित तौर पर स्ट्रिप क्लब में ले जाकर आंशिक रूप से नग्न डांसर को पैसे देने के लिए मजबूर किया।
    रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ओरेगन की एक निजी यात्रा के दौरान हुई। चावेज-डीरेमर ने कथित रूप से एक ऐसी जगह रुकने को कहा, जहां भीतर जाने के बाद पता चला कि वहां आंशिक रूप से नग्न डांसर प्रदर्शन कर रही थीं। उनके साथ मौजूद सुरक्षा एजेंट को भी भीतर जाने का निर्देश दिया गया।
    रिपोर्ट में कहा गया है कि चावेज-डीरेमर ने एजेंट को नकदी का एक बंडल दिया और डांसर को पैसे देने को कहा। एजेंट ने पहले ऐसा करने से इनकार किया। इसके बाद सुरक्षा दल के वरिष्ठ अधिकारी ने उसे मंत्री के निर्देश का पालन करने को कहा। आरोप है कि चावेज-डीरेमर ने फिर अपने पर्स से और पैसे निकाले और एजेंट से कहा कि वह नोट एक-एक करके डांसर के ऊपर गिराए। एजेंट ने दोबारा हिचकिचाहट जताई, लेकिन अंतत: कथित तौर पर दबाव में उसने निर्देश मान लिया।
    दफ्तर में शराब और निजी काम भी
    ३८ पन्नों की जांच रिपोर्ट में केवल स्ट्रिप क्लब का मामला ही नहीं है। चावेज-डीरेमर पर आरोप है कि वह अपने सहयोगियों के साथ आधिकारिक काम के समय शराब पीती थीं और संघीय संपत्ति पर शराब रखती थीं। कर्मचारियों से निजी काम करवाने के आरोप भी सामने आए हैं। इनमें उनके घर जाकर बेडरूम की अलमारी व्यवस्थित करना, निजी पैकेज लाना, घरेलू कर्मचारियों और मूवर्स से संपर्क करवाना जैसे काम शामिल बताए गए हैं।
    बॉडीगार्ड से ‘अनुचित करीबी’ का आरोप
    रिपोर्ट में चावेज-डीरेमर और एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के बीच असामान्य रूप से करीबी संबंध का भी जिक्र है।
    गवाहों ने दोनों के बीच निजी मैसेजिंग, साथ समय बिताने और ऐसी परिस्थितियों का उल्लेख किया है जिनसे अन्य सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी कम होने और सुरक्षा कवरेज प्रभावित होने का आरोप लगा।
    हालांकि, जांचकर्ताओं को दोनों के बीच रोमांटिक या यौन संबंध का निर्णायक प्रमाण नहीं मिला।
    ‘टॉक्सिक और अपमानजनक’ माहौल
    जांच में ३८ गवाहों के बयान लिए गए। कई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कार्यालय का माहौल डराने वाला, अपमानजनक और तनावपूर्ण था। वरिष्ठ सहयोगियों पर कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से डांटने, नौकरी से निकालने की धमकी देने और अपमानित करने के भी आरोप लगे। चावेज-डीरेमर अप्रैल २०२६ में पद छोड़ चुकी हैं।
    उनके वकील ने रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा है कि इसमें ऐसा कोई निष्कर्ष नहीं है कि पूर्व मंत्री ने कोई कानून तोड़ा। उनका कहना है कि रिपोर्ट गुमनाम आरोपों और पुराने मामलों पर आधारित है। लेकिन अमेरिकी राजनीति में सवाल अब भी कायम है कि यदि सरकारी जांच में इतने गंभीर आचार और संसाधन दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं, तो ट्रंप प्रशासन में इसकी राजनीतिक जवाबदेही किसकी होगी?

अन्य समाचार