मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मुझे मेकअप और टाइट कपड़े चाहिए!'

‘मुझे मेकअप और टाइट कपड़े चाहिए!’

हॉलीवुड हॉटलाइन

-जेल में बंद एडल्ट स्टार की अजीब डिमांड

अपने बॉयफ्रेंड  क्रिश्चियन ओबुमसेली की चाकू मारकर हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई एडल्ट स्टार कोर्टनी क्लेनी जेल में रहते हुए अपनी जिंदगी और लुक्स को लेकर की गई अजीबोगरीब मांगों के कारण फिर चर्चा में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकदमे से पहले जेल में बंद रहने के दौरान क्लेनी ने मेकअप की बुनियादी चीजें उपलब्ध कराने की मांग की। उसका तर्क था कि अदालत में पेशी के दौरान उसके चेहरे और व्यक्तित्व पर मीडिया की नजर रहती है। मामला यहीं नहीं रुका। बताया जा रहा है कि क्लेनी ने अपनी जेल यूनिफॉर्म को बहुत ढीला बताते हुए छोटे और ज्यादा फिट कपड़ों की मांग की। उसने शिकायत की कि दूसरे e·कैदियों को अपेक्षाकृत टाइट यूनिफॉर्म मिलती है, जबकि उसके कपड़े कमर से नीचे खिसकते रहते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके शरीर और वजन को लेकर जेल कर्मचारियों की टिप्पणियां अनुचित थीं। बता दें कि २०२२ में फ्लोरिडा के मियामी स्थित एक कॉन्डो में हुई चाकूबाजी में ओबुमसेली की मौत हुई थी। क्लेनी ने बाद में गैर-इरादतन हत्या का दोष स्वीकार किया। उसे छह साल की राज्य जेल और पांच साल की सजा मिली है। पहले से बिताए गए जेल समय के कारण वह करीब दो साल में रिहाई के योग्

अन्य समाचार