मुख्यपृष्ठनए समाचारइंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस प्रयागराज में बढ़ाएगी पहुंच

इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस प्रयागराज में बढ़ाएगी पहुंच

 -इंटीग्रेटेड चैनल के जरिए स्थानीय बीमा सलाहकारों को मिलेगा व्यवसाय बढ़ाने और तकनीकी सहयोग का अवसर

राजेश सरकार / प्रयागराज

इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड अपने इंटीग्रेटेड चैनल के माध्यम से प्रयागराज में जीवन बीमा सेवाओं का विस्तार कर रही है। इस पहल का उद्देश्य अधिक परिवारों तक जीवन बीमा पहुंचाने के साथ स्थानीय बीमा सलाहकारों और वितरकों को व्यवसाय शुरू करने एवं आगे बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराना है।
कंपनी के इंटीग्रेटेड चैनल के तहत डायरेक्ट सेल्स, टाइड एजेंसी और वेरिएबल एजेंसी टीमों को एक साथ जोड़कर प्रशिक्षण, तकनीक, प्रचार-प्रसार और मार्गदर्शन का सहयोग दिया जाएगा। डिजिटल सुविधाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से कामकाज को आसान बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। कंपनी की डिजी दफ्तर पहल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कंपनी के ईडी एवं सीईओ आशीष वोहरा ने कहा कि स्थानीय लोगों की जरूरतों को समझने वाले बीमा सलाहकार परिवारों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कंपनी उन्हें टीम बनाने, व्यवसाय बढ़ाने और ग्राहकों से मजबूत संबंध स्थापित करने में सहयोग देगी।
इसके अलावा, कंपनी परिवार की वित्तीय सुरक्षा, बचत और रिटायरमेंट से जुड़े बीमा समाधान भी उपलब्ध करा रही है। यह पहल वर्ष 2047 तक ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।

अन्य समाचार