बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अब सोशल मीडिया पर अपने जलवे बिखेर रही हैं। इन दिनों फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में सुहाना ने ऐसी ट्रांजिशन रील बनाई कि पापा शाहरुख भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए। सुहाना ने फिल्म के गाने ‘तू मिल जाए’ पर शानदार लिप-सिंक करते हुए अपना ग्लैमरस मेकअप लुक दिखाया। खास बात यह रही कि एड शीरन के तेज रफ्तार अंग्रेजी बोलों पर भी सुहाना ने गजब का तालमेल बैठाया। बेटी का हुनर देखकर शाहरुख ने मजेदार कमेंट किया, ‘तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं? मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि एड बहुत तेज गाते हैं।’ बस फिर क्या था, पापा का यह कमेंट वायरल हो गया। सुहाना की दोस्त अनन्या पांडे ने भी उनकी जमकर तारीफ की। यानी बेटी की रील ने पापा को भी फैन बना दिया!
