तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की जिंदगी में तृषा कृष्णन की मौजूदगी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। मौका था चेन्नई में राजनेता वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन का। ५ नवंबर को आयोजित इस समारोह में विजय और तृषा साथ-साथ पहुंचे तो कैमरों के फ्लैश चमक उठे। विजय ब्राउन सूट में जंच रहे थे, वहीं तृषा पिंक साड़ी में गजब ढा रही थीं। दोनों ने नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें भी खिंचवार्इं। खास बात यह रही कि विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी उनके साथ मौजूद थीं।
