रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
अंधेरी-पश्चिम की सामाजिक संस्था प्रभू नयन फाउंडेशन की ओर से इगतपुरी के आदिवासी इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ मिष्ठान्न भेंट कर (एक करंजी मोला ची) यानि प्यार का एक छोटा सा उपहार भेंट कर उनके साथ दीपावली त्योहार मनाया गया। प्रभू नयन फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद मवानी ने बताया कि इगतपुरी तालुका के काराची वाडी गांव आदिवासी पाड़ा में संस्था की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदिवासी महिलाओं ने अपने अपने घरों के सामने रंगोली बना कर दीये जलाए। बच्चों ने फुलझड़ी तथा पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई। वहां बच्चों को मिठाई नमकीन तथा कपड़ों का उपहार दिया गया। सांई सहाय समिति के अध्यक्ष राजू देवलेकर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभू चांदवडकर, अक्षय कर्पे, संतोष मुले, सुगत लभाने,दीप शिंदे, मंथन ननवरे, आशीष बागलाने, प्रसिद्ध कांबले, अदिति पाटिल, सरला चांदवडकर, शारदा लभाने, प्रज्ञा लभाने, समृद्धि मुर्तडक, प्राची ठाक आदि ने अहम भूमिका निभाई।
