मुख्यपृष्ठनए समाचारसिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बच्चों को वितरित किए पटाखे व...

सिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बच्चों को वितरित किए पटाखे व मिठाई

सामना संवाददाता / जौनपुर

दीपावली के अवसर पर आज सिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्या द्वारा मल्लूपुर तथा महदा गांव में बच्चों को पटाखे व मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिंगरामऊ थाने के हेड कॉन्स्टेबल विशेष द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, रियाज अहमद, रमाशंकर मौर्य, मानस पांडे, कल्पना सिंह भी उपस्थित रहे। मिठाई और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्या ने कहा कि दीपावली के अवसर पर देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की भावना के साथ यह कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर गांव के लोग भी उपस्थित रहे।

अन्य समाचार