रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
लायंस इंटरनेशनल क्लब जिला 3231-A3 (बांद्रा से तलासरी) तक की ओर से मुंबई के विविध वृद्धाश्रमों तथा बालाश्रमों में रहने वाले लोगों को दीपावली का विभिन्न उपहार भेंट कर उनके साथ दीपावली की खुशीयां मनाई। लायंस क्लब के एम एफ जे डाक्टर आर जी राव ने बताया कि लायन सुनील शाह के नेतृत्व में लायंस क्लब के सदस्यों की टीम मिठाई,कपड़े, तथा दीपावली में उपयोग वाली विविध खाद्य सामग्री के 3,000 पैकेट साथ विभिन्न वृद्धाश्रमों तथा बाल आश्रमों में पहुंच कर उन्हें दीपावली के विविध उपहार भेंट कर उनके साथ दीपावली त्योहार का आनंद उठाया। इस टीम में लायंस क्लब के सदस्य लायन विनीता सुनील पाटोदिया, लायन सुयस पाटोदिया, लायन राजेंद्र गोयनका, लायन विरेन्द्र राठौड़, लायन निनाद म्हात्रे, लायन हनुमंत भोसले, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नटवर बंका, जनरल सेक्रेटरी सुमीत अग्रवाल, लायन असीम, लायन अजीत जैन, लायन रामास्वामी, लायन दीपक अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
