मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मेरा नंबर लिख लो...'मोनालिसा ने लीक किया फोन नंबर?

‘मेरा नंबर लिख लो…’मोनालिसा ने लीक किया फोन नंबर?

भोजपुरी की हॉट अदाकारा मोनालिसा ने अपने चाहने वालों के साथ ऐसा खेल खेला कि फैंस पहले खुशी से उछले और बाद में माथा पकड़कर बैठ गए। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा ने इस बार फोन नंबर देने का झांसा देकर जबरदस्त प्रैंक कर डाला। हरे रंग की साड़ी में कातिलाना अंदाज दिखाते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नंबर बताने के नाम पर अजीबोगरीब गिनती शुरू कर दी। ऊपर से कैप्शन भी दे दिया ‘मेरा फोन नंबर लिख लीजिए।’ बस फिर क्या था, फैंस कॉल लगाने के लिए उतावले हो गए, लेकिन नंबर की पोल खुलते ही उनके अरमानों पर पानी फिर गया। किसी ने उन्हें खूबसूरत कहा तो किसी ने मजेदार बताया। एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि कॉल कर दी है, अब फोन उठा भी लीजिए। मोनालिसा का यह शरारती अंदाज खूब वायरल हो रहा है।

अन्य समाचार