मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति में भाजपा के साथ भितरघात?..शिंदे-अजीत गुट ने चुपके से मिलाया हाथ......

महायुति में भाजपा के साथ भितरघात?..शिंदे-अजीत गुट ने चुपके से मिलाया हाथ… जिला बैंक चुनाव में भाजपा को किया आउट!

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति के भीतर आपसी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। सातारा में भाजपा विधायक और मंत्री जयकुमार गोरे की अध्यक्ष पद पर भाजपा का उम्मीदवार बैठाने की घोषणा धरी रह गई। शिंदे गुट और दादा गुट के नेताओं ने भाजपा को धोखे में रखते हुए एकजुट हो लिए और चुनाव भर भाजपा को किनारे कर दिया। दादा गुट के उदयसिंह पाटील उंडालकर को अध्यक्ष चुन लिया। वहीं, शिंदे गुट के पूर्व विधायक दीपक चव्हाण निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इससे महायुति के भीतर सहयोग और समन्वय के दावों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
चुनाव से पहले जयकुमार गोरे ने दावा किया था कि जिला बैंक का अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। लेकिन नतीजा सामने आते ही उनके राजनीतिक दावे की हवा निकल गई। इस चुनाव में मंत्री शंभूराज देसाई और मंत्री मकरंद पाटील ने भाजपा को हराने के लिए नीति बनाई थी। राजनीतिक हलकों में इसे जिला परिषद चुनाव में भाजपा के हाथों मिली हार का बदला माना जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में सफाई देते हुए गोरे ने कहा कि सातारा जिला बैंक पर दादा गुट का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने नाराजगी से इनकार किया, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि महायुति के सभी घटकों ने उन्हें मतदान नहीं किया। गोरे ने कहा कि सत्ता बंटवारे की बातचीत में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उनका बयान, `आगे-आगे देखो होता है क्या’, भविष्य में गठबंधन के भीतर नए टकराव की ओर इशारा करता है।

अन्य समाचार