मुख्यपृष्ठटॉप समाचारफोटो फाड़ा...शाह सेना के गुट ने किया बालासाहेब का अपमान!

फोटो फाड़ा…शाह सेना के गुट ने किया बालासाहेब का अपमान!

-महाराष्ट्र में आक्रोश की लहर… जगह-जगह आंदोलन और तीव्र विरोध प्रदर्शन
-मुंबई महानगरपालिका में शिवसेना नगरसेवकों का हंगामा…
-ठाणे, पुणे और नासिक में `मिंधे’ की तस्वीर पर जूते मारे गए और कालिख पोती गई

सामना संवाददाता / मुंबई

करोड़ों शिवसैनिकों के आराध्य, हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे का कल शाह सेना के गुट द्वारा घोर अपमान किया गया। शिंदे गुट की शायना एन. सी. ने भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीवी कैमरों के सामने शिवसेनाप्रमुख का फोटो फाड़ दिया। गद्दार गैंग द्वारा शिवसेनाप्रमुख का अपमान किए जाने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई। बालासाहेब के कट्टर शिवसैनिक और शिवसेना प्रेमी जनता सड़कों पर उतर आई। जगह-जगह आंदोलन कर गद्दार शिंदे गुट का तीव्र विरोध किया गया। मुंबई, पुणे, ठाणे और नासिक में हजारों की संख्या में शिवसैनिकों ने गुस्सा जाहिर करते हुए `मिंधे’ के फोटो को जूतों से पीटा और शिंदे के फोटो पर कालिख पोत दी। मुंबई महानगरपालिका के सभागृह में भी इसकी तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिली। शिवसेना के पार्षदों ने बालासाहेब के अपमान का मुद्दा उठाते हुए सभागृह में भारी हंगामा किया।

शिवसेनाप्रमुख का अपमान करनेवाले ६ अपराधी
– शायना एनसी
-संजय निरुपम
– आनंद दुबे
– शीतल म्हात्रे
– सुशीबेन शाह
– संजना घाड़ी
जहां भी दिखें, वहीं इन्हें ठोक दो!
शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत ने `एक्स’ के माध्यम से गद्दारों पर जोरदार हमला बोला है। संजय राऊत ने गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, `अमित शाह की शिंदे सेना के लोग हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ रहे हैं, क्योंकि ये सभी किराए के टट्टू हैं। इनके पास न कोई विचारधारा है, न नैतिकता है। न इनका कोई एक नेता है और न ही कोई निष्ठा है। अच्छा ही हुआ कि ये काले मुंह वाले और अशुभ लोग शिवसेना से भाग गए।’ उन्होंने आह्वान करते हुए आगे कहा, `बालासाहेब का अपमान करने वाले इन सभी लोगों के पिछवाड़े पर सरेआम कोड़े बरसाने चाहिए। ये जहां भी दिखें, वहीं इन्हें ठोक दो।’ साथ ही, संजय राऊत ने शिंदे से तीखा सवाल भी पूछा, `क्या ऐसी औलादों को साथ लेकर आप बालासाहेब के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं?’
शिंदे का फोटो नदी में डुबोया
​पुणे में नाराज शिवसैनिकों ने एकनाथ शिंदे और शायना एनसी के पोस्टर फाड़कर सीधे मुठा नदी में विसर्जित कर दिए। इसके साथ ही शिवसैनिकों ने रास्ता रोको आंदोलन करते हुए जोरदार नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

अन्य समाचार