मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी सरकार ने देशभक्त को आतंकवादी साबित करने में फूंके एक करोड़!

मोदी सरकार ने देशभक्त को आतंकवादी साबित करने में फूंके एक करोड़!

-सोनम वांगचुक का केंद्र पर तीखा हमला

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

देश के लिए शिक्षा, विज्ञान और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को क्या अब देशभक्ति की कीमत चुकानी पड़ रही है? लद्दाख के इस चर्चित शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता ने मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें आतंकवादी साबित करने और छह महीने तक जेल में रखने पर सरकार ने करीब एक करोड़ रुपए खर्च कर दिए। जेल से बाहर आने के बाद भी राहत नहीं मिली। अब उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। वांगचुक का दावा है कि उनकी निगरानी के लिए २० से २५ पुलिसकर्मी और १२ से १५ गाड़ियां तैनात हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर जनता की मेहनत की कमाई का इस्तेमाल सरकार किस काम के लिए कर रही है?
वांगचुक ने बुधवार को जारी अपने वीडियो संदेश में जोधपुर जेल में बिताए छह महीनों का हिसाब सामने रखा। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर जेलों में करीब ५० वैâदियों पर एक सुरक्षाकर्मी होता है, लेकिन उनके मामले में एक वैâदी पर छह सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। दो-दो सुरक्षाकर्मियों की तीन शिफ्टों के अलावा जेलर और अधिकारियों की व्यवस्था का खर्च मिलाकर करीब छह लाख रुपए प्रतिमाह आया। छह महीने में यह खर्च लगभग ३६ लाख रुपए हुआ। इसके अलावा उन्हें विशेष विमान से ले जाने पर भी लाखों रुपए खर्च होने का दावा उन्होंने किया। वांगचुक ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी से लेकर जेल में रखने तक का कुल खर्च करीब एक करोड़ रुपए पहुंच गया। उनका कहना है कि अब घर में नजरबंदी के दौरान भी सुरक्षाकर्मियों और गाड़ियों की तैनाती पर भारी रकम खर्च की जा रही है। यदि दो महीने तक यह व्यवस्था जारी रही तो फिर करीब एक करोड़ रुपए का खर्च हो सकता है। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में स्कूलों को बेहतर बनाने की जरूरत है, अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है, सड़कों की हालत सुधारने की जरूरत है और सीमाओं पर तैनात जवानों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

अन्य समाचार