श्रद्धा कपूर अब पर्दे पर ऐसा जलवा दिखाने आ रही हैं कि दर्शक देखते रह जाएंगे। फिल्म ‘ईठा’ में वह मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आएंगी। ४ दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए श्रद्धा ने जमकर पसीना बहाया। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के मुताबिक, श्रद्धा रोजाना करीब आठ घंटे तक दोनों पैरों में चार-चार किलो के घुंघरू बांधकर लावणी की रिहर्सल करती थीं। लगातार अभ्यास के दौरान उनके पैरों में सूजन आई और मांसपेशियों में चोट भी लगी। क्लाइमेक्स गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट का सामना करना पड़ा। करीब दो महीने के ब्रेक और फिजियोथेरेपी के बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू की। खास बात यह है कि किरदार के लिए श्रद्धा ने करीब १०-१२ किलो वजन भी बढ़ाया। अब देखना होगा कि उनकी यह मेहनत पर्दे पर कितना धमाल मचाती है।
