मुख्यपृष्ठखेल‘वैभव के बैट में AI चिप!’.. आइसलैंड क्रिकेट ने कसा मजेदार तंज

‘वैभव के बैट में AI चिप!’.. आइसलैंड क्रिकेट ने कसा मजेदार तंज

१५ साल के वैभव सूर्यवंशी ने ५३ गेंदों में २०४ रन ठोककर क्रिकेट की दुनिया में ऐसा तूफान मचाया कि हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं। २८ छक्कों की बरसात देखकर दिग्गज खिलाड़ी भी दंग हैं। सौरव गांगुली से लेकर केविन पीटरसन तक उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। लेकिन आइसलैंड क्रिकेट ने तो वैभव के बहाने टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छक्का जड़ दिया! उसने मजाकिया पोस्ट में दावा किया कि वैभव के बल्ले में एआई चिप लगी है। पोस्ट में एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग की वापसी को वैभव की विस्फोटक पारी से जोड़ते हुए लिखा कि मंगलवार को हुआंग लौटे और बुधवार को वैभव के बल्ले में एआई चिप वापस आ गई। यानी अब वैभव के छक्कों में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तड़का! आइसलैंड क्रिकेट का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अन्य समाचार