फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में धूम मचा देनेवाले अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को देख जहां दर्शक रोमांचित हैं, वहीं फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने एक बातचीत में अहान पांडे को ‘फुल छपरी’ बताया है। फिल्म ‘सैयारा’ की जबरदस्त सफलता से पहली बार सफलता का स्वाद चखनेवाले अहान और अनीत के बारे में बात करते हुए मोहित ने कहा कि दोनों ही कलाकारों में अभी बहुत कुछ ऐसा है, जिसे दर्शकों ने नहीं देखा। मोहित ने कहा, ‘उसका एक अलग ही रूप है- जिस तरह वह नाचता है, वह एक गैलरी मैन है। वह फ्रंट बेंचर्स के लिए नाचता है। आपने तो वीडियो देखे नहीं हैं, जो उसने हटा दिए। टिकटॉकर है ये लड़का। पूरा छपरी। ये गेएटी गैलेक्सी बॉय है, जो कि बांद्रा में है।’
