मुख्यपृष्ठनए समाचारचाय पर राजनीतिक चर्चा करने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे अजय राय,...

चाय पर राजनीतिक चर्चा करने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे अजय राय, मोदी सरकार की गिनाई खामियां

उमेश गुप्ता / वाराणसी

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस भी मैदान में कूद गई है। उप्र में 17 सीटों पर ताल ठोंकेगी। प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय संगठन की चुनावी बागडोर संभालेंगे। उन्होंने प्रदेश के जिलों का दौरा तेज कर दिया है। जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह गुरुवार को बनारस की नाइट बाजार स्थित चाय सियासत की अड़ी पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से सीधी बात की। भारतीय राजनीति के भविष्य पर चर्चा हुई। उन्होंने मोदी सरकार की खामियां गिनाई। चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस के विजन को रखा। इस बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उनकी भी खूब अड़ी जमी। जनता व कार्यकर्ताओं की ओर से कई मुद्दों पर सवाल उछले। चाय की चुस्कियों के साथ गरमागरम चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैये का प्रदर्शन कर रही है। भाजपा नेता वोट बैंक के लिए समाज को बांटने का कार्य कर रही हैं। लेकिन जनता सबकुछ समझती है।

अन्य समाचार