मुख्यपृष्ठनए समाचारपुलिस और लड़की के मार से क्षुब्ध होकर एक युवक ने गंगा...

पुलिस और लड़की के मार से क्षुब्ध होकर एक युवक ने गंगा में कूद कर दे दी अपनी जान

उमेश गुप्ता / वाराणसी

लंका थाना अंतर्गत नगवां क्षेत्र में पुलिस और लड़की के मार क्षुब्ध होकर एक युवक ने गंगा में कूद कर अपनी जान दे दी। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजन युवक के शव को लेकर जमकर विलाप कर रहे हैं।

मृतक विशाल सोनकर (22 वर्ष) के पिता शारदा प्रसाद सोनकर लंका थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। वह मूल रूप से चंदौली अलीनगर थाना अंतर्गत परोरवा गांव के रहने वाले हैं। वह अपनी बहन के घर रहकर फल और सब्जी की दुकान लगाता था।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह मृतक एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था, तभी उधर से मार्निंग वाक पर निकले लंका थाना प्रभारी ने युवक को फटकार लगाई थी और पीड़ित लड़की ने मृतक को 2 बार थप्पड़ मारने का प्रयास किया था। इसी से दुखी होकर युवक ने गंगा में छलांग लगा दिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतक युवक के पिता ने कहा कि मेरा लड़का बहुत ही शरीफ था। बुधवार सुबह लंका इंस्पेक्टर अपने चार हमराहियों के साथ आए और एक लड़की जो हमारे लड़के के दुकान से फल और सब्जी खरीद रही थी। उससे कुछ बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद लंका इंस्पेक्टर अपने हमराहियों के साथ मौके पर उतरे और युवक को मारे हैं। उसके बाद फल खरीद रही लड़की से भी विशाल सोनकर को मरवाया है। जिसके बाद नाराज होकर युवक ने गंगा में छलांग लगा दी और अपनी इह लीला समाप्त कर ली।

घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव गंगा जी में से निकाला जा सका। जिसके बाद युवक का शव उसकी बहन के घर पर रखकर लोग विलाप कर रहे हैं। वहीं मृतक के पिता का कहना है कि लंका इंस्पेक्टर और उनके साथ चल रहे चार हमराहियों को सस्पेंड किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक तीन भाई और दो बहन है। भाइयों में मृतक सबसे छोटा था।

अन्य समाचार