मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी सरकार पर फूटा बाबा का गुस्सा... देश में हर तरफ हो...

मोदी सरकार पर फूटा बाबा का गुस्सा… देश में हर तरफ हो रहे घपले… सुधर जाओ, वरना और आंदोलन होंगे!

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

८०वें स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव ने भर्ती प्रक्रिया और शिक्षा व्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने एक इंटरव्यू में रिश्वत और सिफारिश के आरोप लगाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। रामदेव ने चेताया कि अगर कथित गड़बड़ियां नहीं रुकीं तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ सकता है।
बता दें कि बाबा रामदेव ने यहां तक दावा किया कि इंटरव्यू में ९० से ९९ प्रतिशत तक घोटाला होता है और योग्यता के बजाय संगठन, जाति या वर्ग के आधार पर लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था प्रतिभाशाली युवाओं के साथ अन्याय है। बाबा रामदेव ने स्कूल-कॉलेजों की बदहाल सुविधाओं पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, कई छात्र बिजली, पानी और किताबों जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की रही, जिसमें उन्होंने व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह अराजकता या हिंसक आंदोलन के समर्थक नहीं हैं, लेकिन देश में हो रही कथित गड़बड़ियों को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता।
‘५० लाख रुपये से १ करोड़ रुपये लेकर भर्ती!’
रामदेव ने कहा, इंटरव्‍यू के दौरान खासकर ९० से ९९ प्रतिशत तक घोटाला होता है। अपने विचार, अपने संगठन और अपने जाति वर्ग के लोगों को नौकरी देने का काम होता है। अब सरकारी नौकरियों में ५० लाख से लेकर १ करोड़ रुपये लेकर भर्ती का खेल चल रहा है। ये लोकतंत्र के खिलाफ और न्‍याय के भी खिलाफ है।

अन्य समाचार