बदलापुर: महाराष्ट्र की दमदार सांसद सुप्रिया सुले के जन्मदिन के अवसर पर बदलापूर शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ओर से बदलापूर के उपजिला अस्पताल में “सम्मान सुकन्या” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस उपक्रम के अंतर्गत नवजात बालिकाओं को बेबी केयर किट तथा उनकी माताओं को साड़ी, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सराहनीय उपक्रम का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अविनाश देशमुख ने किया।
कार्यक्रम में स्वाती चैटर्जी, वंदना भगत, प्रीतम वानखेडे, साक्षी दलाल के साथ-साथ अस्पताल की अधीक्षक डॉ. ज्योत्स्ना सावंत की भी उपस्थिति रही।
