मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे गुट पर उम्मीदवार बदलने के लिए भाजपा का दबाव ...कई नेताओं...

शिंदे गुट पर उम्मीदवार बदलने के लिए भाजपा का दबाव …कई नेताओं का कट सकता है पत्ता! … ठाणे से संजीव नाईक के लिए आग्रह

सामना संवाददाता / मुंबई
लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने गुट के १३ सांसदों को फिर से उम्मीदवारी दिलाने की कोशिश में हैं। भाजपा शिंदे गुट पर लोकसभा उम्मीदवार बदलने का दबाव बना रही है। ऐसी संभावना है कि मौजूदा सांसद संजय मांडलिक, धैयशील माने, हेमंत गोडसे का लोकसभा टिकट कट होने की संभावना भाजपा ने इस बात पर जोर दिया है कि संजीव नाईक को ठाणे से उम्मीदवार बनाया जाए। लोकसभा चुनाव में भाजपा महाराष्ट्र से ३२ से ३७ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इससे शिंदे गुट में खासी बेचैनी है। मुख्यमंत्री शिंदे ने भाजपा नेताओं से अनुरोध किया कि वे उन १३ सांसदों के टिकट न काटें, जो शिवसेना छोड़कर मिंधे गुट में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें अमित शाह से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अन्य समाचार