मुख्यपृष्ठग्लैमरबॉयफ्रेंड है या बॉडीगार्ड

बॉयफ्रेंड है या बॉडीगार्ड

नागा चैतन्य से अलगाव के बाद राज निदिमोरू के इश्क में गिरफ्तार सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें राज निदिमोरू पैपराजी को बेहद गुस्से में आंख दिखाते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार राज और सामंथा ने भले ही अपने इश्क को ऑफिशियल नहीं किया हो, लेकिन हाल ही में दोनों को एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया। वीडियो में रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठते हुए जैसे ही राज की नजर पैपराजी पर पड़ी। उनकी भृकुटि तन गई। अपने चेहरे पर गुस्से के भाव लाते हुए उन्होंने अपनी आंखों से ऐसे अंगारे बरसाए, जिसे देखकर साफ लग रहा है कि उन्हें पैपराजियों की हरकत नागवार गुजरी है। वायरल हो रहे वीडियो में राज निदिमोरू के चेहरे पर आए भावों को देख एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, ‘सामंथा को यही मिला।’ दूसरे ने लिखा, ‘शेरा का भाई है क्या?’ एक और ने लिखा, ‘बॉयप्रâेंड है या बॉडीगार्ड।’

अन्य समाचार