मुख्यपृष्ठनए समाचारमुफ्त यात्रा योजना शुभारंभ में शिंदे गुट और भाजपा में दिखीं दूरियां!...

मुफ्त यात्रा योजना शुभारंभ में शिंदे गुट और भाजपा में दिखीं दूरियां! …विधायक संजय केलकर ने जताई नाराजगी, कसा तंज

कहा, `मुंह में मोदी का नाम और ठाणे भाजपा बेनाम’, यह है शिंदे का नया काम
सामना संवाददाता / ठाणे
ठाणे लोकसभा सीट को लेकर भाजपा और शिंदे गुट के बीच रस्साकशी चल रही है। अब कल महिलाओं के लिए टीएमटी बसों में ५० फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में न बुलाए जाने को लेकर भाजपा बिदक गई है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि ठाणे शहर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम के आयोजन के दौरान विधायक संजय केलकर को कार्यक्रम से दूर रखा गया। इसे लेकर केलकर ने शिंदे गुट के इस व्यवहार की आलोचना करते और तंज कसते हुए कहा कि `मुंह में मोदी का नाम और ठाणे भाजपा बेनाम’ वाला यह नया काम शिंदे गुट का है। यदि इसी तरह भाजपा के स्थानीय नेतृत्व को दरकिनार किया गया तो इसका खामियाजा (शिंदे) गुट को भुगतना पड़ेगा।
बता दें कि केलकर ने प्रेस कॉन्प्रâेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ठाणे महानगपालिका की सीमा में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को टीएमटी सेवा में रियायत देने की मेरी कई वर्षों से मांग रही है। आज यह मांग पूरी हो रही है तो मैं इसका स्वागत करता हूं, लेकिन इस सवाल पर कि क्यों भाजपा को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोला। केलकर ने कहा कि ठाणे जिले में भारतीय जनता पार्टी नई नहीं है। हमने ठाणे जिले में शिवसेना (अविभाजित) की स्थापना के बाद से २५-३० वर्षों तक उसके साथ काम किया है और अब भी हम अलग हुए एक गुट के साथ काम कर रहे हैं। यह गुट केंद्र और राज्य में भाजपा के साथ है इसलिए हम साथ में काम कर रहे है। वैसे जिस प्रकार बार-बार शिंदे गुट स्थानीय भाजपा नेताओं को दरकिनार कर एकतरफा निर्णय, नीति और योजनाओं को लागू कर रही हैं यह युति धर्म का उल्लंघन है।
धैर्य की सीमा होती है
विधायक केलकर ने कहा कि मैं इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता था, लेकिन धैर्य की अपनी सीमाएं होती हैं। भाजपा का कार्यकर्ता बहुत ही स्वाभिमानी कार्यकर्ता होता है। इसके बावजूद समय-समय पर हमें शिंदे गुट द्वारा अपमानित किया जा रहा है। अब ऐसा लगता है कि शिंदे गुट के नेताओं और पदाधिकारियों के `मुंह में नाम मोदी और ठाणे में भाजपा बेनाम’ जैसा काम हो गया है।
कठपुतली बना प्रशासन
केलकर ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रम ठाणे शहर के मध्य में आयोजित न करके मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में किया जा रहा है और यदि उनके विधानसभा क्षेत्र में ठाणे में एकाध कार्यक्रम आयोजित भी किया जाता है तो स्थानीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित ही नहीं किया जाता है। इससे साफ पता चलता है नौकरशाही कमजोर है और मनपा आयुक्त से लेकर जिलाधिकारी और स्थनीय प्रशासन शिंदे गुट के नेताओं की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं।

अन्य समाचार