‘राइज एंड फॉल’ का सीजन भले ही खत्म हो गया और शहजाद पूनावाला ट्रॉफी जीतकर बाजी मार ले गए, लेकिन शो के अंदर शुरू हुई दुश्मनी अब भी चर्चा में है। अभिनेता गौतम गुलाटी ने प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ऐसा बयान दिया कि हर कोई हैरान रह गया। गौतम ने साफ कहा कि वह जिंदगी में दोबारा प्रियंका का चेहरा नहीं देखना चाहते। स्वरा भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों ने मुझे इतना ट्रॉमा दिया, उनके साथ नहीं बैठ सकता। जिंदगी में कभी इनका चेहरा नहीं देखना चाहता।’ शो के आखिरी चैलेंज में भी गौतम और निहारिका तिवारी के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई थी। निहारिका ने गौतम को सबसे बड़ा चीटर तक कह दिया, तो गौतम ने उनकी बात को फेक कंटेंट बताकर खारिज कर दिया। उधर, प्रियंका और निहारिका टॉप-६ में पहुंचीं और सोनम मलिक का सफर खत्म हुआ। आखिर में शहजाद पूनावाला ने खिताब अपने नाम कर लिया। यानी ट्रॉफी शहजाद के हाथ लगी, लेकिन गौतम के मन की कड़वाहट अभी भी बरकरार है!
