मुख्यपृष्ठनए समाचारकिसकी सुविधा के लिए होंगे महाराष्ट्र में पांच चरणों में चुनाव? ......

किसकी सुविधा के लिए होंगे महाराष्ट्र में पांच चरणों में चुनाव? … जयंत पाटील का सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में पांच चरणों में मतदान कराने का निर्णय किन लोगों की सुविधा के लिए लिया गया? जबकि यहां दो चरणों में मतदान हो सकता है। यह बात चुनाव आयोग को बतानी चाहिए, यह बात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (शरद चंद्र पवार) जयंत पाटील ने मीडिया से बात करते हुए कही। जयंत पाटील ने कहा कि मूल रूप से देश भर में सात चरणों में मतदान कराने की जरूरत नहीं है और महाराष्ट्र में ४८ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच चरणों में मतदान प्रक्रिया कराने की आवश्यकता नहीं थी। हमारा यह सवाल है कि यह सब किसको सुविधा देने के लिए किया गया है? जयंत पाटील ने आगे कहा कि ऑल इंडिया पैंथर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक केदार आज कई राज्यों में काम कर रहे हैं और महाविकास आघाड़ी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने शरद पवार के विचारों पर भरोसा करके यह पैâसला लिया है, उनका दिल से अभिनंदन। जयंत पाटील ने कहा कि प्रकाश आंबेडकर के मामले में हमारे पास कोई प्लान बी नहीं है। महाविकास आघाड़ी में सभी दल प्रकाश आंबेडकर को साथ लेने के पक्ष में हैं। इस पर विस्तार से बताते हुए, जयंत पाटील ने कहा कि भाजपा ने पहले ही महायुति में दोनों सहयोगी दलों को छोड़कर सीटों का बंटवारा कर सूची की घोषणा कर दी है। हम आघाड़ी धर्म का पालन करते हैं।

अन्य समाचार