मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिडॉ. सतीश मीना द्वारा निःशुल्क स्पाइन और ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य जांच शिविर

डॉ. सतीश मीना द्वारा निःशुल्क स्पाइन और ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य जांच शिविर

सामना संवाददाता / भायंदर

जीवन हेल्थ केयर की ओर से अपने सामाजिक उपक्रम के तहत आगामी 21 और 28 जून, रविवार को सुबह 11 बजे से निःशुल्क स्पाइन और ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जीवन हेल्थ केयर, शॉप नं. 8, एल-45/46 बिल्डिंग, इंदिरा गांधी अस्पताल के सामने, पूनम सागर, मीरारोड (पूर्व) में आयोजित इस शिविर के आयोजक डॉ. सतीश मीना ने बताया कि शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. साकेत सौरभ (कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन) और डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी (कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन) मरीजों को हड्डियों, जोड़ों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श, सेकेंड ओपिनियन तथा रिपोर्ट रिव्यू की सुविधा प्रदान करेंगे।
शिविर में पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 90225 57210 तथा फोन नंबर 022-69711888 पर संपर्क किया जा सकता है।

अन्य समाचार